Message from the Principal
आधुनिक युग में शिक्षा का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्रत्येक राष्ट्र की प्रगति उसके योग्य, शिक्षित, कर्मठ, अनुभवी एवं दूरदर्शी नागरिकों पर ही निर्भर करती है। वेदों एवं शास्त्रों में भी इसे सर्वोपरि स्थान प्राप्त है इसलिए कहा गया है कि विद्या धनम् सर्व धनम् प्रधानम्। इस उद्देश्य को प्राप्त करने एवं समाज के प्रत्येक वर्ग में शिक्षा के प्रति जागरूकता स्थापित करने हेतु कुँ० उदयवीर सिंह राम सनेही सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज संस्था धामपुर कलां शाहजहाँपुर की स्थापना की गयी है।
मुझे अत्यन्त प्रसन्नता हो रही है कि इस पुनीत कार्य को पूरा करने का सौभाग्य ईश्वर ने मुझे प्रदान किया। मैं यहाँ के विद्वानों, समाज सेवियों शुभचिन्तकों तथा अभिभावकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ एवं आशा करता हूँ कि वे अपने अमूल्य सुझावों एवं विचारों से मुझे गौरवान्वित करते रहेंगे।
नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को महाविद्यालय में हार्दिक स्वागत है एवं उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि यहाँ से शिक्षा प्राप्त कर वे राष्ट्र की सेवा कर इस क्षेत्र तथा महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
सभी छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को मेरी हार्दिक शुभकामनायें।
— डा० अनुराग पाण्डेय
प्राचार्य